फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में कब-कब होंगी छुटि्टयां, जानें यहां

Wed, 01 Jan 2014 03:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने वर्ष 2014 में होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लिए घोषित छुट्टियों में खास बात यह है कि अक्तूबर के महीने में पीयू में शनिवार और रविवार के अलावा सात छुट्टियां होंगी।

ऐसे में अक्तूबर में पीयू में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। अगले साल अधिकतर छुट्टियां मंगलवार व वीरवार को होंगी।

कर्मचारी चाहें तो एक दिन की सीएल लेकर चार छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। साल में कई बार ऐसा संयोग बन रहा है।

अक्तूबर में तो 7 अक्तूबर को एक सीएल लेकर आठ दिनों और 7 व 10 अक्तूबर की सीएल लेकर 11 दिनों की छुट्टियों का मजा लिया जा सकता है। इसी तरह अगस्त में भी चार छुट्टियां एक साथ है।
2014 के लिए घोषित अवकाश

छुट्टी ---------------------तारीख------------दिन
गुरु गोबिंद सिंह जयंती----------07 जनवरी---------(मंगलवार)
गणतंत्र दिवस-------------------26 जनवरी----------(रविवार)
गुरु रविदास जयंती--------------14 फरवरी-----------(शुक्रवार)
महाशिवरात्रि--------------------27 फरवरी-----------(वीरवार)
होली----------------------------17 मार्च------------(सोमवार)
भगत सिंह का शहीदी दिवस------23 मार्च------------ (रविवार)
राम नवमी----------------------8 अप्रैल--------------(मंगलवार)
महावीर जयंती------------------13 अप्रैल--------------(रविवार)
बैसाखी--------------------------14 अप्रैल-------------(सोमवार)
डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती-------14 अप्रैल-------------(सोमवार)
गुड फ्राइडे-----------------------18 अप्रैल-------------(शुक्रवार)
परशुराम जयंती------------------2 मई---------------(शुक्रवार)
गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस----1 जून----------------(रविवार)
ईद-उल-फितर----------------29 जुलाई----------------(मंगलवार)
स्वतंत्रता दिवस---------------15 अगस्त----------------(शुक्रवार)
जन्माष्टमी--------------------18 अगस्त----------------(सोमवार)
अग्रसेन जयंती-----------------25 सितंबर----------------(वीरवार)         
महात्मा गांधी जयंती------------2 अक्तूबर----------------(वीरवार)   
दशहरा-----------------------3-4 अक्तूबर----------------(शुक्रवार, शनिवार)
ईद-उल-जुहा------------------6 अक्तूबर----------------(सोमवार)
महर्षि बाल्मीकि जयंती----------8 अक्तूबर----------------(बुधवार)
गुरु राम दास जयंती-------------9 अक्तूबर----------------(वीरवार)
दीवाली-----------------------23-24 अक्तूबर----------------(वीरवार, शुक्रवार)
मुहर्रम------------------------4 नवंबर----------------(मंगलवार)
गुरु नानक देव जयंती-----------06 नवंबर----------------(वीरवार)
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस-----24 नवंबर----------------(सोमवार)
क्रिसमस डे--------------------25 दिसंबर----------------(वीरवार)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें