फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिलाः कोटा पाने के लिए कोर्ट की राह

Fri, 03 Jan 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में नर्सरी दाखिलों के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश के विरोध में निजी स्कूलों ने कोर्ट में जाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इस वजह से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल जारी के मुताबिक राजधानी से 15 जनवरी से नर्सरी दाखिले शुरू होने हैं।

इससे पहले कोर्ट में जारी अवकाश के चलते स्कूल एसोसिएशन की ओर से याचिका नहीं डाली जा सकी थी। शुक्रवार को स्कूल एसोसिएशन इस बाबत कोर्ट का रुख कर सकता है। एसोसिएशन के सूत्रों की मानें तो निजी स्कूल प्रबंधन, मैनेजमेंट कोटा वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने बताया कि स्कूल एसोसिएशन की ओर से कोर्ट में जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका असर नर्सरी दाखिला प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ की सलाह

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक यदि स्कूल एसोसिएशन को कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल भी जाता है तो भी अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2014-15 की शुरुआत एक अप्रैल से होनी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट व सरकार भी अभिभावकों के हितों का ध्यान रखेंगे। ऐसे में अगर दाखिला प्रक्रिया में देरी होती भी है तो भी अभिभावकों को परेशानी से बचाने की ही कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें