फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल तो पसीजे, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह

Wed, 15 Jan 2014 10:39 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलीटेक्निक के छात्र शिवम मिश्रा की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


जहां कॉलेज प्रशासन स्टूडेंट पर दबाव बनाकर समझौता करना चाहता है वहीं यूपीटीयू ने भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है। यूपीटीयू के कुलपति और एंटी रैगिंग सेल ने भी अब तक उस छात्र की कोई सुधि नहीं ली है।

जबकि कुलाधिपति बीएल जोशी ने सोमवार को ही कुलपति सम्मेलन में रैगिंग पर चिंता जताई थी। इसके बाद अब रैगिंग पीड़ित छात्र के परिवारीजन राज्यपाल से मिलकर मामले की शिकायत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


रैगिंग का आरोप लगाने वाले स्टूडेंट शिवम मिश्रा का कहना है कि उसकी हालत ठीक नहीं है। डॉक्टरों ने आराम करने की ही सलाह दी है।

मगर फिर भी हिम्मत जुटाकर बुधवार को राज्यपाल बीएल जोशी से मामले की शिकायत करने जाऊंगा। क्योंकि कॉलेज प्रशासन हम पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा है।

वहीं पुलिस प्रशासन भी इस पूरे मसले को दबाने में जुटा है। इस बीच यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल का कहना है कि अगर कॉलेज दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


उधर यूपीटीयू की एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन प्रो. जगवीर सिंह का कहना है कि मैं छुट्टी पर था। सबसे कॉलेज से इस मामले की रिपोर्ट मांगेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें