जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमए लैंग्वेज प्रोग्राम में दाखिले लेने वाले छात्रों को एंट्रेस टेस्ट नहीं देना होगा।
छात्रसंघ की मांग पर प्रबंधन ने वर्ष 2012 सत्र में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों को सीधे दाखिला देने का निर्णय लिया है।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुभूति के मुताबिक, दूसरे विश्वविद्यालयों से एमए लैंग्वेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
यह छूट जेएनयू में बीए लैंग्वेज में एंट्रेस टेस्ट पास करने वाले छात्रों को ही मिली है।
छात्रसंघ ने गत वर्ष अक्तूबर में बीए लैंग्वेज से एमए लैंग्वेज में दाखिला के लिए एंट्रेस टेस्ट हो या नहीं के संदर्भ में छात्रों का पक्ष जानने के लिए मतदान करवाया था।