फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCom में दाखिला चाहिए तो पहले ये कंडीशन पढ़ें

Fri, 30 May 2014 11:33 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 11 कॉलेज और पीयू में बीकॉम की सीटों पर दाखिले के लिए इस साल खूब मारामारी रहेगी। 12वीं सीबीएसई रिजल्ट में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर नया रिकार्ड बना दिया है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी से 12वीं कामर्स संकाय में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों की संख्या ही 600 से 700 है। जबकि 95 फीसदी से ऊपर 350 स्टूडेंट ने अंक हासिल किए हैं। कामर्स एक्सपर्ट के अनुसार इस साल बीकॉम जनरल कैटेगरी में दाखिले का कट ऑफ 92 से 94 फीसदी रहने की उम्मीद है।

पिछले साल बीकॉम दाखिले का कट ऑफ 91 फीसदी तक रहा था। चंडीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी कालेजों में 2030 सीटों के 2013 में 6500 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस साल आवेदन करने वालों की संख्या के साथ ही कट ऑफ भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

2040 सीटों पर होगा दाखिला

26 मई से पीयू ने सभी कालेज और पीयू में बीकॉम सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 11 कालेजों और पीयू के इवनिंग स्टडीज विभाग में कुल 2040 सीटें हैं और इनमें से 1734 सीटें चंडीगढ़ और 306 सीटें चंडीगढ़ के बाहर के विद्यार्थियों के लिए हैं। चंडीगढ़ से बारहवीं करने वाले छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के चंडीगढ़  विद्यार्थियों के लिए लगभग 1350 सीटें हैं।

पीयू ने 2013 सत्र में चंडीगढ़ की 85 फीसदी सीटों (टूटी पूल) के लिए कुल 2777 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की थी। मेरिट सूची में पहला नाम आयुष गर्ग का था और उसने बारहवीं में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

बाहरी स्टूडेंट को 200 सीटें

चंडीगढ़ के मुकाबले बाहरी स्टू़डेंट के लिए दाखिला पाना और भी मुश्किल होगा। बीकॉम में आउटसाइडर के लिए 15 फीसदी सामान्य वर्ग की करीब 200 सीटों पर ही दाखिला दिया जाता है।

पिछले साल आउटसाइड कोटे के तहत सेजल ने बारहवीं में 97 फीसदी नंबर लिए थे, उसका मेरिट लिस्ट में पहला स्थान था, उसका मेरिट लिस्ट में कुल स्कोर 113 था। 2013 मेरिट लिस्ट में 91 फीसदी वाले स्टूडेंट को बाहरी कोटे से आखिरी एडमिशन मिला था।
विज्ञापन

सेमेस्टर से बढ़ेगी बीकॉम स्टूडेंट की दिक्कतें

जुलाई 2014 सत्र से बीकॉम प्रथम वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम शुरू होने से बीकॉम के साथ सीए, सीएस की तैयारी करने वालों के लिए दिक्कते बढ़ जाएंगी।

कॉमर्स विभाग के एक प्रोफेसर ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में सीए-सीएस की परीक्षाओं के साथ ही सेमेस्टर की परीक्षा होंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को लिए तैयारी का समय नहीं मिल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें