शिमला के न्यू शिमला की रहने वाली नीलोत्पल चौहान का चयन जेनेटिक इंजीनियरिंग के लिए इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में हुआ है। विवि से नीलोत्पल मास्टर डिग्री करेंगी। पिता का दावा है कि नीलोत्पल मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से जेनेटिक इंजीनियरिंग करने वाली प्रदेश की पहली छात्रा है।
पिता प्रोफेसर डॉ. ज्ञान चौहान ने बताया कि विवि में दस सीटें हैं, इसमें से आठ सीटें इंग्लैड के छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं, जबकि दो सीटें शेष देशों के छात्रों के लिए हैं। इन्हीं दो में से एक सीट पर उनकी बेटी का चयन हुआ है। 14 सितंबर को नीलोत्पल मैनचेस्टर जाएंगी। नीलोत्पल चौहान 10वीं तक चेल्सी स्कूल में पढ़ीं और 12वीं की परीक्षा डीएवी से पास की।