पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा जिन सेंटरों पर नकल व अन्य कमियों के चलते रद की थी। उसको दोबारा करवाने का शेडयूल शुक्रवार को घोषित कर दिया है।
विभिन्न विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन 28 मार्च को दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक करवाई जाएगी। विद्यार्थी अपने पुराने रोल नंबर के अधीन ही परीक्षा देंगे। हालांकि परीक्षा के लिए नए सेंटर बनाए गए हैं।
बोर्ड ने इस संबंधी संबंधित स्कूलों को सूचित कर दिया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने नई डेटशीट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं, से विद्यार्थियों को डाउनलोड करनी होगी।
इसके अलावा स्कूलों को लॉगिन आईडी पर डेटशीट भेजी गई है। वेबसाइट से डेटशीट हासिल करने के लिए विद्यार्थियों बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।