रोहतक में पिछले दो वर्षों से अटकी एमपीएचडब्ल्यू की परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। यह परीक्षा अब 11 मार्च से कराई जाएगी। इस संबंध में पंडित भगवत दयाल शर्मा हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्णय ले लिया है। बुधवार को लिए गए इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1200 विद्यार्थियों को राहत मिली है।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान (डीएमईआर) ने हेल्थ यूनिवर्सिटी को एमपीएचडब्ल्यू मेल की परीक्षाएं आयोजित कराने का आदेश दिया। ये परीक्षाएं सत्र 2013-15 में होनी थी। लेकिन हेल्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने कैलेंडर में बदलाव करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही परीक्षा अटकी हुई थीं।
इस संबंध में विद्यार्थियों ने कई बार आंदोलन भी किया था और कुलपति को ज्ञापन भी सौंपे थे। पिछले दिनों एसएफआई ने भी इस मामले में विद्यार्थियों के साथ कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका समाधान निकला जाएगा।
बुधवार को हेल्थ यूनविर्सिटी प्रशासन ने फैसला ले लिया और 11 मार्च की तारीख तय कर दी है। तय किए गए कार्यक्रम केअनुसार 11 से 17 मार्च तक एमपीएचडब्ल्यू प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक होगा। तारीखें यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई हैं।