फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन जेआरएफ के लिए फिजिक्स में सबसे ज्यादा सीटें

Sat, 02 Nov 2013 02:28 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए पीएचडी के फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। सेकंड फेज में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए सबसे अधिक 35 सीटें फिजिक्स में खाली हैं।
विज्ञापन


इसके बाद 26 सीटें केमेस्ट्री में खाली हैं।

फर्स्ट फेज में पीएचडी की करीब 100 सीटें जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट से भरी गई हैं। पीएचडी में कुल 437 सीटों में से अब लगभग 337 खाली हैं।

इसमें सेकंड फेज में 30 विषयों में नॉन जेआरएफ स्टूडेंट और 10 विषयों में जेआरएफ पास स्टूडेंट प्रवेश परीक्षा देंगे।

फर्स्ट फेज में सिर्फ उन्हीं कोर्सेज की सीटें भरी हैं जिसमें जेआरएफ पास स्टूडेंट की संख्या सीटों से कम थी।

एलयू प्रशासन पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 15 से 24 नवंबर के बीच अलग-अलग आयोजित करेगा। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसमें कई स्टूडेंट मल्टीपल सब्जेक्ट में दाखिले के लिए आवेदन  करेंगे।
विज्ञापन


एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे कहते हैं कि नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के ऑनलाइन फॉर्म 31 अक्तूबर से ही मिल रहे हैं। प्रो. खरे के मुताबिक लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है।

नॉन जेआरएफ यानी नेट, पीजी और एमफिल पास स्टूडेंट दाखिले के लिए फटाफट आवेदन करें। फिलहाल दस नवंबर तक फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।

सामान्य व ओबीसी के लिए एक हजार रुपये व एससी-एसटी के लिए 500 रुपये फॉर्म की कीमत निर्धारित की गई है।

इन कोर्सों में सिर्फ जेआरएफ पास देंगे परीक्षा  
प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व, हिन्दी, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र, पापुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट, कॉमर्स व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सिर्फ  जेआरएफ पास ही परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें