फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम की तैयारी को डाउनलोड करें ये ऐप

Thu, 26 Feb 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई और आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी। परीक्षा संबंधी दिक्कतों को अब घर बैठे ही हल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को सभी विषयों के प्रेक्टिस पेपर और अन्य जानकारी ऐप से उपलब्ध होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के कुछ स्टूडेंट्स ने मिलकर खास मोबाइल ऐप टॉपर नोट्स...तैयार किया है। ऐप को निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

टॉपर नोट्स ऐप को यूनिवर्सिटी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (युवा) कैंपस हेड और एमटेक स्टूडेंट राहुल डबराल की देखरेख में सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट अंकित नारंग, प्रियांक प्रतीक, मिथलेश, राघवेंद्र, योगेश, अश्वनी, अभिषेक और शुभम की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐप में एक हेल्पलाइन नंबर भी

युवा कैंपस एकेडमी हेड और गर्ल्स इंचार्ज अर्शिया ने बताया कि ऐप में एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है, जिससे स्टूडेंट्स कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

राहुल ने बताया कि युवा ने तीन महीने के लिए बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम भी शुरू किया था। जिसमें 23 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

प्रोजेक्ट से जुड़े कुनाल सिंह ने बताया कि बोर्ड एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स को भारी भरकम किताबें नहीं पढ़नी चाहिए। उन्होंने बताया कि टॉपर नोट्स... ऐप पर सिर्फ चुनिंदा स्टडी मैटेरियल ही डाला गया है।

इन दिनों में स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक टेस्ट पेपर करने चाहिए। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक स्टूडेंट्स ऐप लांच करते ही इससे जुड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें