लखनऊ विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में एडमिशन की प्रक्रिया
अप्रैल के मध्य सप्ताह से शुरू होगी।
इस बार प्रवेश को-ऑर्डिनेटर की
जिम्मेदारी प्रो. प्रवीन नागर के हाथों में होगी। लविवि कुलपति प्रो. एसबी
निमसे ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पिछली बार
की तरह ऑनलाइन होगी।
विश्वविद्यालय में चल
रहे बीए, बीकॉम, बीएससी और विभिन्न अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम और
सेमेस्टर प्रणाली वाले अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन अगले महीने
के मध्य सप्ताह से किए जा सकेंगे।
इस बार अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में
दाखिले की जिम्मेदारी प्रो. प्रवीन नागर के हाथों में सौंपी गई है। माना जा
रहा है कि पिछले साल आने वाली दिक्कतें इस साल न फिर से न खड़ी हों इसलिए
एडमिशन को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति एक महीने पहले कर दी गई है।
प्रो. प्रवीन
नागर इस समय गणित विभाग में कार्यरत हैं। पिछले साल एडमिशन को-ऑर्डिनेटर
की जिम्मेदारी प्रो. नवीन खरे हाथों में थी।
हालांकि प्रो. प्रवीन नागर ने
अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार का लिखित आदेश न मिलने की बात कही है।
एक मई से परीक्षा, सेमेस्टर रिजल्ट अब तक नहींअगले
सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने में केवल 40 दिन का समय बचा है पर अभी तक
पीजी के कई कोर्स की सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।
परीक्षाफल घोषित न होने के कारण नए सेमेस्टर में स्टूडेंट्स का दाखिला भी
नहीं हो सका है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में
पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है
लेकिन अभी तक एमए इंग्लिश, एजूकेशन और इकोनॉमिक्स का रिजल्ट नहीं घोषित
किया गया है।
ऐसे में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में स्टूडेंट्स के एडमिशन
भी रुके हुए हैं। परीक्षाफल जारी होने के बाद ही तय होगा कि स्टूडेंट्स को
किस सेमेस्टर की पढ़ाई करनी है।
लविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं आगामी एक मई
से प्रस्तावित हैं। एडमिशन प्रक्रिया और पढ़ाई भी इन्हीं शेष दिनों में
होनी है। ऐसे में स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों की हालत खराब है।
वहीं इस
बारे में लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय का कहना है कि व्यवस्तताओं के
कारण परीक्षाफल घोषित नहीं हो सका है। इसी हफ्ते परीक्षाफल जारी कर दिया
जाएगा।