फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार स्टूडेंट्स के लिए 11वीं में दाखिला लेना बड़ी चुनौती

Sat, 21 Jun 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के एडमिशन फार्म मिलने और जमा करने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। 27 जून को स्कूलों की कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इस बार शहर के टॉप मॉडल स्कूलों में एडमिशन लेना स्टूडेंट्स के लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि सभी टॉप मॉडल स्कूलों के कोर्स की सीजीपीए नौ से अधिक होने की संभावना है।
Trending Videos

कटऑफ अधिक होने की संभावना

यही नहीं इस बार साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए भी मुश्किल होगी, क्योंकि इस बार अधिकतर सभी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के लिए कटऑफ 9.8 सीजीपीए से अधिक होने की संभावना है।

डीपीआई कमलेश कुमार भादू का कहना है कि इस साल भी पिछले साल की तुलना में सीजीपीए की कटआफ लिस्ट लगभग समान रहेगी। शहर के 39 गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में कुल 12 हजार 500 सीटें हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वे सभी विद्यार्थी को एडमिशन जरूर देंगे।
विज्ञापन

टॉप स्कूल की पिछले साल की कटऑफ लिस्ट देखिए

स्कूल---------------------साइंस---कॉमर्स----आर्ट्स
जीएमएसएसएस-16---------9.4------9--------7.6
जीएमएसएसएस मनीमाजरा---9.8-----8.6------7-6
जीएमएसएसएस-35----------9.4-----8.8------7
जीएमएसएसएस-37बी--------8.6-----8.4------6.2
जीएमएसएसएस-10----------8.2-----8-7------7-6
जीएमएसएसएस-18----------7.2-----7.4-------5.8
नोट: सभी स्कूलों की न्यूनतम कटऑफ 6.4 सीजीपीए तीनों स्ट्रीम में रही है। ये आंकड़ा 2013 का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें