कालीचरण पीजी कालेज में बीए (प्रथम वर्ष) और बीकाम (प्रथम वर्ष) सत्र
2013-14 में दाखिले के लिए पांचवीं मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
इसके
माध्यम से बढ़ी हुई 33 फीसदी सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। इसके अलावा, बीए
एवं बीकॉम की प्रथम स्ववित्तपोषित सूची भी जारी कर दी गई है।
जिन
छात्र/छात्राओं का पांचवी प्रवेश सूची में नाम है वह अनिवार्य रूप से 23
अगस्त तक तथा जिनका नाम प्रथम स्ववित्तपोषित सूची में आया है वह अपना
प्रवेश 22 से 24 अगस्त तक सुनिश्चित करा लें।