फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स से मिलिए एक क्लिक में

Thu, 29 May 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं के परिणाम में इस बार चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय-47 के नॉन-मेडिकल के निखिल श्यौराण ने 98.2 फीसदी अंक लेकर ट्राइसिटी में ऑवरऑल टॉप किया है।
विज्ञापन


इस बार भी टॉपर्स की सूची में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा है। कामर्स में भवन विद्यालय-27 की सुमेधा अरोड़ा और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-26 की ऐश्वर्या धवन 97.8 फीसदी अंक लेकर टॉप पर रहीं।

मेडिकल में केवी-थ्री बीआरडी की एकता मिश्रा 97.6 फीसदी अंक लेकर टॉपर रहीं। आर्ट्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 की नहमत गोंदारा और पंचकूला के भवन विद्यालय-15 की महक ने 97.6 फीसदी अंक लेकर टॉप किया।
विज्ञापन

इस बार शानदार प्रदर्शन

पिछले सालों की तुलना में इस साल ट्राइसिटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार ट्राइसिटी के 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 97 या इससे अधिक फीसदी अंक हासिल किए हैं।

पिछले सालों की तुलना में इस साल आर्ट्स संकाय में ट्राइसिटी के विद्यार्थियों को सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस बार 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है।

पिछले साल पंचकूला की छात्रा ट्राइसिटी में ओवरऑल टॉपर रही थी। पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में नॉन मेडिकल की छात्रा आकृति गोयल ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। वर्ष 2012 में चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के कामर्स संकाय की छात्रा नव्या सिंगला ने 98 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। जबकि वर्ष 2011 में पंचकूला के भवन विद्यालय की छात्रा हीरा रापड़िया ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था।

तीन संकायों में लड़कियां टॉपर

ट्राइसिटी में इस साल चाहे लड़के ने ओवरऑल टॉप किया है, लेकिन कामर्स, आर्ट्स और मेडिकल संकायों में लड़कियों ने टॉप किया है। 97 फीसदी अंक हासिल करने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक है। ऐसे में ट्राइसिटी की लड़कियों ने एक बार फिर से लड़कों को पछाड़ दिया।

ट्राइसिटी के टॉपर्स

कामर्स

सुमेधा अरोड़ा..............भवन विद्यालय -27.............97.8
ऐश्वर्या धवन.............सेक्रेड हार्ट-26.............97.8
रिशब गोयल.............भवन विद्यालय-27.............97.6
अनमोल रत्न सिंह बैंस...विवेक हाई स्कूल-38.......97.6
क्षितिज महंदीरत्ता..........भवन विद्यालय-27..........97.4
करण बंसल..........जीएमएसएसएस-16..........97.2
महिमा दुग्गल..........सेक्रेड हार्ट-26..........97.2
आशिमा जैन..........भवन विद्यालय -27..........97
शुभम अग्रवाल..........भवन विद्यालय-27..........97
मानव जिंदल..........केबी डीएवी-7..........97
मुकुल गुप्ता..........भवन विद्यालय, पंचकूला..........97

नॉन मेडिकल

निखिल श्यौराण..........केवी-47.............................98.2
रितविक चौधरी..........जीएमएसएसएसएस-37..........97.6
ईशकरण मांगट..........माउंट कार्मल-47..........97.4
ओजस्वी अलंकार..........जीएमएसएसएस-16..........97.2
सृष्टि.........................भवन विद्यालय, पंचकूला..........97
मनसिमर कौर..........माउंट कार्मल-47..........97

मेडिकल के टॉपर्स

एकता मिश्रा..........केवी-थ्री बीआरडी..........97.6
सुकृति नेहरा..........कार्मल कांवेंट-9..........96.6
आस्था आहूजा..........कार्मल कांवेंट-9..........96.4
अनुका कौल..........सेक्रेड हार्ट-26..........96.2
चित्राक्षी..........सेक्रेड हार्ट-26..........96.2
शिवानी..........सेक्रेड हार्ट-26..........96.2
आनंदी धवन..........एसजीजीएस कॉलेजिएट-26..........96
विज्ञापन

आर्ट्स के टॉपर्स

नहमत गोंदारा..........दिल्ली पब्लिक स्कूल-40..........97.6
महक.....................भवन विद्यालय, पंचकूला..........97.6
कृष्णा प्रिया चौरगुडी..........जीएमएसएसएस-16..........97.2
कोइरोबि बिस्वास..........जीएमएसएसएस-16..........97.2
पूर्णिमा..........जीएमएसएसएस-35.......................97.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें