पंजाब के जालंधर जिले की स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति ने आईआईटी जेईई (एडवांस) में देश भर में लड़कियों में टॉप किया है। अदिति की सफलता के बारे में सुनते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
कपूरथला रोड पर सरस्वती विहार की रहने वाली अदिति ने स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ विद्या मंदिर क्लास ज्वाइन की। स्कूल की प्रिंसिपल हरभजन कौर हमेशा अदिति को उत्साहित करती थी।
अदिति की इस सफलता से गदगद स्कूल के टीचर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। अदिति का परिवार मूल रूप से सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। उसके पिता डॉ. प्रताप सिंह एनआईटी में प्रोफेसर हैं जबकि मां डॉ. गीता भी एसोसिएट प्रोफेसर हैं।