प्रदेश में बालिका शिक्षा की प्रतीक बन चुकी ‘मीना’ को अपने जन्म का तोहफा
मिला है। अब ‘मीना’ की आवाज प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में गूंजेगी।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत नौ जिलों से शुरू हुआ ‘मीना रेडियो’ कार्यक्रम
पूरे प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय
बालिका विद्यालयों में शुरू हो गया।
मंगलवार को ‘मीना’ के बर्थ-डे के मौके
पर इसका शुभारंभ किया गया। यूनिसेफ और सर्व शिक्षा अभियान के सहयोग से 2010
में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए रेडियो कार्यक्रम ‘मीना की
दुनिया’ का प्रसारण शुरू किया गया था।
कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे
पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।