फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होंगी MDU की दूरस्थ कक्षाएं

Tue, 14 Jan 2014 01:52 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से एमडीयू की दूरस्थ कक्षाएं शुरू होनी थीं।
विज्ञापन


अब इसकी तिथि में बदलाव कर दिया गया है। यह कक्षाएं अब बुधवार से कॉलेज कैंपस में शुरू होंगी। मकर संक्रांति की छुट्टी (आरएच) को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय को गुड़गांव-मेवात का स्टडी सेंटर बनाया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके यादव ने बताया कि अब 14 जनवरी के बजाए 15 जनवरी से कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: UPTU: आ गया एडमिशन प्रोग्राम

ऐसा निर्णय मकर संक्रांति के कारण लिया गया है। कॉलेज में बीए-बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलेंगी। फाइनल ईयर की कक्षाएं यहां पहले से ही संचालित हो रही हैं। कॉलेज ने कक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय कर दिया है। छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी करीब 32 प्राध्यापकों को दी गई है।

यह कक्षाएं गुड़गांव में आयोजित हो रही हैं, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को रोहतक का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें