चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने 2011-14 बैच की एमडीएस (मास्टर आफ डेंटल सर्जरी) की परीक्षाओं का शेड्यूल बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। स्ववित्तपोषित संस्थानों में संचालित एमडीएस कोर्स की परीक्षाएं नौ मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेंगी। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कालेज को एमडीएस परीक्षाओं का सेंटर बनाया गया है।
नौ मई को एमडीएस की विभिन्न ब्रांचेज में एप्लाइड एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और पैथोलॉजी का पेपर होगा। 12 मई को भी कई ब्रांचेज में माइनर ओरल सर्जरी एंड ट्रॉमा, कंजरवेटिव डेनटिस्ट्री एंड एस्थेटिक डेनटिस्ट्री, डाइग्नोसिस एंड ट्रीटमेंट प्लानिंग, क्लीनिकल पेडेट्रिक, ओरल पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी की परीक्षाएं हैं।
15 मई को मैक्सिलोफेसियल सर्जरी एंड ओरल इंम्प्लांटोलॉजी सहित कई पेपर हैं। 17 मई को सभी ब्रांचेज में निबंध का पेपर होगा। विवि अगले सप्ताह तक एमडीएस के छात्रों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।