फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद होगा MBBS सिलेबस में बदलाव

Thu, 30 Oct 2014 12:23 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) 17 साल बाद एमबीबीएस के सिलेबस में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब छात्र प्रथम वर्ष से ही ट्रीटमेंट की प्रैक्टिस करेंगे।
विज्ञापन


1997 में बदला गया था सिलेबस
इसकी तैयारी पूरी हो गई है। जल्द ही नया सिलेबस एमसीआई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इससे पहले वर्ष 1997 में सिलेबस बदला गया था।

तब प्रथम वर्ष का समय 18 महीने से घटाकर 12 महीने किया गया था। साथ ही प्रैक्टिस तीसरे वर्ष से लागू की गई थी। यानी दो वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही ट्रीटमेंट का मौका।

जानकारी के मुताबिक नए सिलेबस में एमबीबीएस रेडियोलॉजी और एमबीबीएस सर्जरी का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। छात्र प्रथम वर्ष से ही मरीजों का ट्रीटमेंट कर सकेंगे। किताबी पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अब तक प्रथम वर्ष का सिलेबस केवल विषय आधारित है। एमसीआई का सिलेबस वर्तमान परिपेक्ष्य के हिसाब से काफी पिछड़ा हुआ है। इसमें परिवर्तन की जरूरत है। प्रथम वर्ष से ही छात्रों को अस्पताल भेजना शुरू करेंगे तो निश्चित तौर पर बेहतरीन डॉक्टर सामने आएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. आरपी भट्ट, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें