यूपी को ऑल इंडिया कोटे की बची सीटें मिल गई हैं। ऑल इंडिया कोटे की 95 सीटें तीन काउंसलिंग के बाद भी नहीं भर पाई थीं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका खारिज होने के बाद यूपी ने तत्काल ही अपनी सीटों में ऑल इंडिया कोटे की सीटों को जोड़कर दाखिला ले लिया। देर रात तक चली काउंसलिंग में इन सीटों पर प्रवेश दिया गया।
दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 15 फीसदी सीटें केंद्रीय कोटे की होती हैं। इन्हें ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट से भरा जाता है।
प्रदेश सरकार ऑल इंडिया कोटे की तीन काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं सीटों को स्टेट कोटे में बदलकर उनके लिए काउंसलिंग करती है।
इस बार सुप्रीम कोर्ट में एक छात्र ने अपील की थी कि ऑल इंडिया कोटे की सीटों को स्टेट कोटे में बदलने के बजाय निचली मेरिट से ही भरा जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर स्टे लगा दिया था।