फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई की मंजूरी से बढ़ी एमबीबीएस की सीटें

Sun, 04 Aug 2013 01:50 AM IST
लखनऊ/अमित यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने एमएलएन मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में एमबीबीएस की 50-50 सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


इन सीटों को सेकंड काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। एमसीआई के इस फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उम्मीद जताई है कि गोरखपुर और झांसी मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ाने की अनुमति भी मिल जाएगी।

वर्तमान में एमएलएन मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में 100-100 सीटें हैं। एमसीआई की अनुमति मिलने के बाद इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 150-150 हो जाएंगी।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों के बढ़ने से छात्रों को फायदा होगा। इसके अलावा एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस की 50-50 सीटें हैं।
विज्ञापन


ये सभी कॉलेज 10 साल से अधिक पुराने भी हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय इन मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़वाने की कवायद में जुटा है।

इन कॉलेजों में मानकों को पूरा करने के लिए एमसीआई को अंडरटेकिंग दी दी गई है। उम्मीद है कि सीटों को बढ़ाने की सशर्त अनुमति मिल जाएगी।

प्रदेश में केजीएमयू लखनऊ और नौ अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1034 सीटें थीं। मेरठ और इलाहाबाद की सीटें बढ़ने के बाद यह संख्या 1134 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें