फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे उत्तराखंड के वीर

Sun, 03 Jan 2016 10:33 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शहीदों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की अमर उजाला की मुहिम परवान चढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रथम विश्व युद्ध के शहीद गढ़वाल रेजीमेंट के राइफलमैन रहे वीसी गबर सिंह और शहीद दुर्गामल्ल को शिक्षा सत्र 2016-17 से स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे।

एससीईआरटी की ओर से इन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इसमें क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन पर भी पाठ शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से तैयार किए जा रहे स्कूली पाठ्यक्रम में छठीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ाई जानेवाली प्रेरक पुस्तक में प्रथम विश्व युद्ध के शहीद विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह, डोईवाला ब्लॉक के शहीद दुर्गामल्ल और क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन के पाठ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य के शहीदों और क्रांतिकारियों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर अमर उजाला ने मुहिम शुरू की थी। इसके बाद  हरकत में आए शासन ने आगामी शिक्षा सत्र से इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें