सरकार नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की। जल्दी से आवेदन कीजिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में 450 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इनमें 100 पद ऑफिसर स्केल- 1 और 350 पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के भरे जाने हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे
विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक बैंक-कॉमन रिटन एग्जामिनेशन-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू बैंक की ओर से निर्धारित स्थान पर लिए जाएंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची भी बैंक की बेबसाइट पर डाली जाएगी।
ऑफिसर्स स्केल-1 कैटेगरी में चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख का बॉन्ड और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) को 50 हजार का बॉन्ड भरना होगा। इच्छुक आवदेक http://www.mgbank.co.in साइट पर जाकर लॉग इन करें। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ये रही वेतनमान की दरें
उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी 2015, से 13 फरवरी, 2015 के बीच किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक की बेवसाइट पर लॉग ऑन करें।
अधिक जानकारी के क्लिक करें..
स्केल-1 ऑफिसर्स को 14500-25700 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। कुल वेतनमान 31,500 अदा किया जाएगा। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) को 7200-19300 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। ऑफिसर्स स्केल-1 उम्मीदवारों के लिए दो साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है।