फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया मुन्नाभाई

Tue, 20 May 2014 03:12 AM IST
सैफ/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 14 केंद्रों पर अधूरी तैयारियों के बीच उत्तर मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। वहीं, प्रदेश के 675 केंद्रों पर एग्जाम हो रहा है।
विज्ञापन


काकोरी में एग्जाम के दौरान एक मुन्ना भाई दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसकी उम्र को देखते हुए उसे पकड़ा गया।

लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही के कारण वह वहां से भाग निकला। गोमती नगर में मदरसा दारुल उलूम वारसिया में परीक्षा के दौरान खुले आम नकल हुई।

मदरसा सुल्तानुल मदारिस चौक में भी नकल का खेल चलता रहा। वहीं, इरम कॉलेज के कई केंद्रों पर खुले आम नकल की सूचना आती रही लेकिन कहीं कोई पकड़ा नहीं गया।

परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया। वहीं, काकोरी में मदरसा दारुल उलूम उस्मानियां में एक मुन्ना भाई कलीम को मौलवी की परीक्षा के दौरान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जैनुल आब्दीन ने पकड़ लिया।

इसे केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही ही कहेंगे कि आरोपी वहां से भाग निकला। चेयरमैन जैनुल आब्दीन ने बताया कि कलीम उस्मानिया के मौलवी छात्र आसिफ की कॉपी लिख रहा था।
विज्ञापन


उसकी उम्र से अंदाजा लगाते हुए उसे पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि उसके बारे में जानकारी जुटाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसिफ की परीक्षा निरस्त की जाएगी।

सुबह आठ बजे पहली पाली में मुंशी मौलवी आलिम कामिल व फाजिल की परीक्षा शुरू हुई।

पहले दिन सुबह परचा बटने व उत्तर पुस्तिका बांटे जाने में देरी से कई केंद्रों में परीक्षा आधा घंटा देरी से शुरू हुई।

कई केंद्रों पर परीक्षा देर से शुरू होने की शिकायत मिली। मदरसा वारसिया के छात्र हाशिम ने बताया कि पहले दिन परीक्षा केंद्र पर रूम तलाशने व रोल नंबर तलाशने में काफी वक्त खराब हुआ।

साथ ही प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका मिलने में भी काफी समय लगा। मदरसा छात्र आकील व मुमताज ने बताया कि मदरसे में खुलेआम नकल हो रही है।

साथ ही बहुत से रोल नंबर पर कॉपी व पर्चे रखे रहे लेकिन छात्र नदारद रहे। बाद में उनकी कॉपियां भी लिखी हुई रोल नंबर के मुताबिक शामिल कर ली गईं।

चौक में मदरसा सुल्तानुल मदारिस में भी मुन्ना भाई की सक्रियता चलती रही। मदरसा हास्टल में कॉपी लिखे जाने को लेकर हल्का हल्ला मचा।

लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों ने इससे इन्कार किया है। इरम कॉलेज, इंदिरा नगर व अलीगंज केंद्रों पर परीक्षा के दौरान नकलचियों ने खुले आम नकल की।

चेयरमैन जैनुल आब्दीन ने बताया कि उन्होंने मदरसा जिम्मेदारों को भी हिदायत दी है कि नकल करते पाए जाने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए मदरसे की मान्यता पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए नकलचियों की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि गोमती नगर के कई मदरसों का दौरा किया।
विज्ञापन


यहां नकल की सूचना मिली लेकिन कोई रंगे हाथों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि नकलचियों को पकड़ने के लिए दो नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें