फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू हॉस्टल मामला: हालात गंभीर होगी दोबारा जांच

Thu, 15 Aug 2013 12:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा), ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन एसोसिएशन (एपवा) और पब्लिक यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के पदाधिकारी कुलपति डॉ. एसबी निमसे से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कुलपति से कहा कि इस प्रकरण की दोबारा जांच हो क्योंकि जो जांच रिपोर्ट आई है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं।

आइसा के सचिव नीतिश कनौजिया ने बताया कि इस पर कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने मामले को गंभीरता से सुना भी नहीं।

दूसरी ओर विवि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण पर पहले ही दो बार जांच करवाई जा चुकी है।

दोनों तरफ के अभिभावकों को भी बुलाकर संतुष्ट कर दिया गया है और उन्हें जांच रिपोर्ट से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में अब इसे बेवजह तूल देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें