पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए-एलएलबी(पांच वर्षीय) आनर्स कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) के अलावा होशियारपुर और लुधियाना स्थित रीजनल सेंटर में सीईटी-यूजी एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिला दिया जाएगा।
विद्यार्थी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं के 50 फीसदी और सीईटी-यूजी के 50 फीसदी अंकों के साथ मेरिट बनाई जाएगी।
दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट 18 मई 2014 को आयोजित किया जाएगा। बीए-बीकॉम एलएलबी कोर्स में कुल 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
इसमें से 87 सीटें बीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स के लिए निर्धारित होंगी। फीस किसी भी एसबीआई ब्रांच में 28 अप्रैल तक जमा करा सकते हैं। दस मई को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।