पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीए और बीकॉम एलएलबी एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।
एंट्रेंस टेस्ट में 20 प्रतिशत नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए क्वालिफाइड स्टूडेंट्स पहले अपने लॉग इन आईडी के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरें। इसके बाद उन्हें अपने फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज की प्रति लगाकर उसे पीयू में जमा करानी होगी।