फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन

Fri, 27 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 5 सरकारी कालेज और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश (आरआईई) में दाखिले के लिए शुक्रवार को आवेदन का आखरी दिन है। विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


30 जून तक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट संबंधित कालेज में जमा कराना होगा। बीए के विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दिन ही प्रिंट आउट लेकर जाना होगा। ऑनलाइन दाखिले के को-ऑर्डिनेटर डॉ. बिक्रम राणा ने बताया इस साल सरकारी कालेजों में दाखिले को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

वीरवार शाम तक कुल 22,151 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अधिकारियों के अनुसार,  शुक्रवार को यह आंकड़ा 25 हजार पार होने की उम्मीद है।
 
वीरवार को किस कालेज में कितने आवेदन
जीसी 11    6538
जीसीजी 11    5465
जीसीजी 42    5119
जीसी 46    3115
जीसीसी 42    1876
आरआईई 32    38
 
बढ़ सकती है आवेदन की तिथि
पीयू प्रशासन ने अभी तक बीए प्रथम और दूसरे वर्ष के रिजल्ट घोषित नहीं किए हैं। एमए प्रथम वर्ष का रिजल्ट भी नहीं आया है। ऐसे में डायरेक्टर हायर एजूकेशन कुछ कक्षाओं में आवेदन के लिए तिथि बढ़ सकता है। इस बारे में अंतिम फैसला शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें