राजधानी में केंद्र सरकार की इंसपायर अवॉर्ड योजना के लिए जिला स्तरीय
प्रदर्शनी का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी
यादव ने बताया कि 13 व 14 सितंबर को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में
प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
डीआईओएस ने कहा कि सोमवार के बाद आवेदन फार्म
नहीं लिए जाएंगे। साथ ही, बचे हुए स्कूलों को नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड भी प्राप्त करने को कहा गया
है।
करीब 25 विद्यालयों ने अभी तक यूजर आईडी प्राप्त नहीं किए हैं।