ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट 2016 के आवेदन में गलती कर चुके आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई आवेदकों के आग्रह पर उन्हें गलती सुधारने का अवसर देने जा रहा है।
आवेदकों के लिए यह एक ही अवसर है, जब वह सुधार की सुविधा का लाभ लेकर अपने ब्यौरे में बदलाव कर सकते हैं। सुधार करने की सुविधा एआईपीएमटी की वेबसाइट पर 15 फरवरी से 20 फरवरी तक ही मिलेगी।
इस दौरान वह अपनी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, स्टेट कोड ऑफ एलिजेबिलिटी व अक्षमता स्टेटस में सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में कोई और सुधार करने की इजाजत आवेदकों को नहीं दी जाएगी।
आवेदकों को एआईपीएमटी की वेबसाइट www.aipmt.nic.in पर जाकर सुधार करना होगा। सीबीएसई ने 15 फरवरी सुबह दस बजे से 20 फरवरी रात 11.59 बजे तक यह सुविधा देने का फैसला लिया है।
सुधार करने के बाद उम्मीदवार को प्रिंट को रिकॉर्ड के लिए रखना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सुधार के लिए वह सीबीएसई से संपर्क न करें। उल्लेखनीय है कि देश भर में एआईपीएमटी की परीक्षा एक मई को होनी है।