फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले का आज आखिरी मौका

Mon, 15 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में सोमवार को दाखिला पाने का आखिरी मौका है। सोमवार (15 सितंबर) के बाद यहां भी दाखिले के दरवाजे बंद हो जाएंगे। दाखिले के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा है। यहां कुल पांच अंडरग्रेजुएट कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन


एसओएल में दाखिले की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी, लेकिन 200 रुपये लेट फीस के साथ छात्र 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है। एसओएल में कुल पांच कोर्स चलते हैं, जिनमें बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीए ऑनर्स (इंग्लिश), बीकॉम ऑनर्स और बीए ऑनर्स (पॉलिटिकल साइंस) शामिल हैं।
 
बता दें कि एसओएल डीयू के अंतर्गत आता है। छात्रों को पढ़ाई के बाद डीयू की वही डिग्री मिलती है, जो कि रेगुलर कॉलेज से पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलती है। इसलिए कम अंक पाने वालों छात्रों को डीयू से डिग्री पाने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

 
जानकार कहते हैं कि जिन छात्रों के अंक कम हैं, वह यहां से पढ़ाई कर सकते हैं। अभी तक आए आवेदनों को देखकर यहां एक नया ट्रेंड देखने को भी मिला है। इसमें 80 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें