फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: फीस की मार, सुविधाओं की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना फीस के रूप में करोड़ों विवि को देने वाले कंप्यूटर साइंस प्रोफेशनल कोर्स विभाग के छात्रों पर तीन हजार तक की परीक्षा फीस का बोझ डाला गया है। हैरत है कि विभाग में छात्रों को क्लास रूम और लैब तक की सुविधा नहीं दे सका है। विभाग के पास अपना भवन तक नहीं। ऐसे में एमसीए, बी-टैक और पीएचडी शोध छात्रों को इक्डोल के तीन क्लास रूम और एक लैब ले जाकर पढ़ाया जा रहा है। विभाग के पास सिर्फ दो कंप्यूटर लैब और तीन क्लास रूम ही हैं।
विज्ञापन


विवि के इस प्रोफेशनल कोर्स के विभाग में 90 नॉन सब्सिडाइजड एमसीए की सीटें है, तो एम- टैक की 40 सीटें है। हर छात्र सालाना औसतन  55 हजार और 30 हजार फीस अदा करता है। सुविधा कोई नहीं है। यहां सात शिक्षक और पांच गेस्ट फैकल्टी से ही शिक्षण कार्य चलाया जा रहा है। शिक्षकों के तीन पद रिक्त चल रहे है।

पहले से वसूली जा रही मोटी फीस के बाद हाल ही में परीक्षा फीस के रूप में तीन हजार और 1500 प्रति सेमेस्टर का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। विभाग में वर्तमान में 360 से अधिक एमसीए छात्र अलग अलग सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं। 80  एम- टैक डिग्री छात्र के अलावा 30 के करीब शोध छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विभाग सालाना लेता है करीब दो करोड़ की फीस

कंप्यूटर साइंस विभाग सालाना एमसीए डिग्री कोर्स की 120 सीटों में सब्सिडाइजड सीट पर पांच हजार और नान सब्सिडाइजड सीट से करीब 55000 की फीस सालाना वसूली करता है। एम टैक की सभी 40 नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए तीस हजार सालाना फीस वसूल की जाती है। कुल मिलाकर विभाग सालाना औसतन दो करोड़ फीस के रूप में इस विभाग से एकत्र करता है।

120 से 1500 कर दी गई परीक्षा फीस
एमसीए डिग्री कोर्स की परीक्षा फीस को विश्वविद्यालय ने 120 से बढ़ाकर 1500 प्रति सेमेस्टर कर दिया है। जो सालाना छात्र पर 3000 का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।

अलग भवन बनाने की प्रक्रिया जारी: प्रो. अमरजीत
कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. अमरजीत सिंह ने माना कि क्लास रूम और लैब के लिए कमरे नहीं हैं। इसकी इक्डोल में व्यवस्था की गई है। विभाग का अलग भवन बनाने की प्रक्रिया जारी है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पढ़ाने को गेस्ट फैकल्टी तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें