शहर की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी आएंगी। पीयू एल्युमनी एसोसिएशन (पीयूएए) की ओर से शनिवार को होने वाले स्कॉलरशिप अवार्ड समारोह में किरण खेर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसएस सोढी इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। किरण खेर पीयू की ही पूर्व छात्रा रही हैं।
पीयू ने विशेष तौर पर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। पीयू स्थित गोल्डन जुबली हाल में दोपहर 12 बजे होने वाले समारोह में पीयू और कालेजों के 75 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर दो बजे से एल्युमनी एसोसिएशन की बैठक होगी।