फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल एमसीएम डीएवी में खुलेगा जॉब का पिटारा

Fri, 07 Feb 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमन में कल एक जॉब फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की फाइनल ईयर की छात्राएं जॉब फेस्ट में हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन


फाइनेंस, मार्केटिंग, टूरिज्म, फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी 30 से अधिक नामी कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने बताया कि जॉब फेस्ट सुबह 9.30 से शुरू होगा। 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा।

छात्राओं के लिए डिग्री से पहले ही नौकरी पाने का जॉब फेस्ट बेहतरीन अवसर है। जॉब फेस्ट में ट्राइ सिटी के किसी भी कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथ आईकार्ड, फोटो और रिज्यूमे और सभी मूल प्रमाणपत्र साथ में लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें