आपके लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से आवेदन कीजिए और अच्छे वेतन की नौकरी हासिल कीजिए।
प्रदेश रोजगार विभाग मैसर्ज सेमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फिटर और आरएसी में पास आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए कैंपस साक्षात्कार करेगा।
ये साक्षात्कार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी, जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, बिलासपुर में क्रमश: 28, 29 और 30 नवंबर को प्रात: 10 बजे आरंभ होंगे।
कुल 70 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 21 वर्ष तथा आईटीआई पास होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को 7040 रुपये मानदेय के अलावा वर्दी, आवास तथा चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।