फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU कर्मचारियों के बच्चों को दाखिले में मिलेगा कोटा

Mon, 21 Dec 2015 04:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय अगले शिक्षण सत्र में अपने यहां काम करने वाले समूह सी व डी कर्मचारियों के बच्चों को दाखिले में आरक्षण देगा।
विज्ञापन


बीते दिनों इसे लेकर बनाई गई एक कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में प्रत्येक वर्ष पांच सीटें प्रत्येक जेएनयू स्कूल में देने की बात कही गई है। हालांकि यह सीटें इनके लिए आयोजित एक परीक्षा और उसमें मिलने वाले मार्क्स के आधार दिया जाएगा।

जेएनयू प्रशासन इस प्लान को लागू करने से पहले एकेडमिक काउंसिल की अगली मीटिंग में रखेगा। उससे पहले कमेटी की रिपोर्ट को सभी जेएनयू स्कूल को भेज दिया गया है। जेएनयू का कहना है कि समूह सी व डी कर्मी कई बार आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए कर्मियों को बच्चों को एक परीक्षा देनी होगी। उस परीक्षा में बेहतर करने वाले और न्यूनतम जरूरतें पूरी करने के बाद ही उसे दाखिला दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें