फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: नेत्रहीन डिजिटल वोटिंग से करेंगे वोट

Thu, 11 Sep 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में पहली बार नेत्रहीन मतदाता भी आम मतदाताओं की तर्ज पर वोट कर सकेंगे। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एमसीए के दो छात्रों ने इनके लिए जेग स्पेशल ब्लाइंड वोटिंग सॉफ्टवेयर बनाया है, इसमें प्रत्याशियों के नामों की आवाज सुनकर मतदाता अपनी पसंद के नाम के आगे एंटर का बटन दबाकर वोट का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ चुनाव देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों समेत केंद्रीय चुनाव आयोग के लिए नित नए उदाहरण पेश कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर बनाया तो उसी तर्ज पर नामांकन पत्र में थर्ड जेंडर को जगह दी और उसके बाद नोटा व अब नेत्रहीन मतदाताओं को भी अपनी मर्जी से आवाज की सहायता से वोट देने का अधिकार दिलाने जा रहा है।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार मौर्या के मुताबिक, नेत्रहीन छात्रों के लिए पहली बार जीएस कैश चुनाव में ब्रेल पेपर से मतदान करवाया था, लेकिन यह सुविधा बेहद खर्चीली है। इसी का विकल्प ये सॉफ्टवेयर है जिसे जेएनयू के दो एमसीए छात्रों ने ही बनाया है।
विज्ञापन


ब्लाइंड छात्र लाइब्रेरी में भी जेग सॉफ्टवेयर से किताबें पढ़ते हैं। कंप्यूटर में इसे इंस्टाल करने के बाद जेएनयू स्टूडेंट यूनियन नाम से एक वेबपेज तैयार किया गया, जिसमें सेंट्रल पैनल समेत स्कूल काउंसलर पद के प्रत्याशियों के नाम फीड किए गए।

जेएनयू कैंपस में कुल आठ हजार वोटर हैं, इनमें से 80 नेत्रहीन हैं। जेएनयू चुनाव आयोग के सदस्यों का कहना है कि यह महज एक ट्रायल है। यदि केंद्रीय चुनाव आयोग इस सॉफ्टवेयर को आम चुनावों में नेत्रहीन मतदाताओं के लिए प्रयोग करना चाहता होगा तो हम मदद के लिए तैयार हैं।

हेडफोन के जरिये सुनेंगे प्रत्याशियों के नाम
मतदान केंद्र के अंदर तीन से चार कंप्यूटर विशेष नेत्रहीन छात्रों के लिए रखे जाएंगे। नेत्रहीन मतदाता के कंप्यूटर के पास पहुंचते ही चुनाव आयोग का कर्मी उन्हें सीट पर बिठाएगा और हेडफोन देगा। मतदाता हेडफोन पर लगाते ही एंटर का बटन दबाएगा और उसे सबसे पहले चुनाव के बारे में जानकारी सुनाई देगी। उसके बाद सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव) के नाम सुनाई देंगे। अध्यक्ष पद के बाद मतदाता को एंटर का बटन तो उसी तर्ज पर उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद के लिए प्रत्याशी चुनना होगा। उसके बाद तीसरे पेज पर पहुंचने की सूचना मिलेगी, जिसमें विभिन्न स्कूल काउंसलर पद के प्रत्याशियों के नाम सुनाई देंगे, सेंट्रल पैनल की तर्ज पर। यहां भी मतदाता को अपने मनपसंद संगठन या स्कूल काउंसलर के प्रत्याशी को चुनना होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाप्ति की आवाज सुनाई देगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें