ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)-मेन की छह अप्रैल को ऑफलाइन
परीक्षा देने वाले छात्रों की ओएमआर आंसर शीट शुक्रवार को जारी होगी।
छात्र
अपने रिस्पांस चेक कर सकते हैं। जवाब में फर्क होने पर छात्रों को इसे
चैलेंज करने की छूट है। ओएमआर शीट 28 अप्रैल तक ऑनलाइन रहेगी।
सीबीएसई
ने निर्देश दिया है कि ऑनलाइन दिखाई गई ओएमआर शीट में दिखाए गए रिस्पांस
और छात्र के िरस्पांस में फर्क है तो उसे चैलेंज किया जा सकता है।