फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, जेईई मेंस ऑनलाइन की जरूरी बातें

Wed, 09 Apr 2014 10:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। सीबीएसई की ओर से यह परीक्षा 9,11,12 और 19 अप्रैल को प्रदेश में पांच केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढे़ बारह बजे तक, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है।

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी और पंतनगर में केंद्र बनाए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा को ऑफलाइन की तुलना में ज्यादा बेहतर और आसान माना जा रहा है। परीक्षा में जाने के लिए कुछ अहम बातों का ख्याल जरूरी है।
विज्ञापन


जरूरी बातें
- यह परीक्षा ऑनलाइन है लेकिन कंप्यूटर का कम जानकार भी इसे आसानी से हल कर सकता है। बस माउस चलाना आना चाहिए।
- किसी प्रश्न का जवाब गलत क्लिक कर दिया है तो उसे बदल भी सकते हैं।
- ऑनलाइन परीक्षा के दौरान यदि सर्वर में समस्या आती है तो उसमें लगने वाला वक्त सीबीएसई की ओर से दिया जाएगा।
- प्रश्नपत्र मिल जाए तो इसे पहले पढ़ें। इसके बाद अपने तीन घंटे के समय को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें। सवाल का जवाब क्लिक करने के बाद चेक जरूर करें।
- प्रश्नपत्र मुश्किल लगे तो घबराएं नहीं। जितने सवाल आते हैं उन्हें ठीक से हल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें