फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE एडवांस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

Thu, 19 Jun 2014 05:21 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट jeeadv.iitd.ac.in पर देखा जा सकता है। आज घोषित हुए रिजल्ट में शुभम गोयल ने ट्राइसिटी में टॉप किया। इसके साथ शुभम ने ऑल इंडिया में 6वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


इस रैंक को साथ शुभम को देश की टॉप आईआईटी में दाखिला मिलेगा। शुभम सेक्टर 25 स्थित लक्ष्य इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट हैं। उन्होंने पंचकूला के भवन विद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास की। सेक्टर 26 स्थित गुरू गोबिंद सिंह स्कूल से उन्होंने 12वीं की।

इनके अलावा आर्यन गर्ग को 71वीं, गुरतेज सोही को 80वीं, किरतार्थ को 272वीं, विशाल को 660वीं, वैभव को 494वीं, हरकीरत को 658वीं और साहिल को 838वीं रैंक मिली। बता दें कि देश की 17 आईआईटी में 7500 सीटों पर दाखिला दिया जाना है। दाखिले के लिए ट्राइसिटी से 3000 स्टूडेंट़्स ने अपनी किस्तम आजमाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें