हरियाणा सरकार जेबीटी भर्ती की समीक्षा कर रही है। यह भर्ती रद्द भी हो सकती है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) पास उम्मीदवारों ने जेबीटी भर्ती में आवेदन का अधिकार मांगते हुए याचिका दायर की थी।
इस याचिका पर हरियाणा सरकार ने वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कहा कि सभी भर्तियों की समीक्षा हो रही है। इसमें जेबीटी भर्ती भी शामिल है।
सरकारी वकील ने मौखिक तौर पर यह भी कहा कि समीक्षा के बाद जेबीटी भर्ती रद्द भी हो सकती है। समीक्षा की वजह से याचिका का जवाब देने के लिए सरकार ने और समय मांगा।