औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जल्द ही दूध और खेती पर आधारित ट्रेड शुरू होंगे।
डायरेक्टरेट जनरल इंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग (डीजीईटी) ने 14 इंजीनियरिंग और सात नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड को मंजूरी दी है।
नया सत्र शुरू होने में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में प्रदेश में इन कोर्सेज के इस साल शुरू होने की संभावना कम है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले शैक्षिक सत्र से नए ट्रेड की पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
आईटीआई में अभी तक उद्योगों में काम करने के लिए योग्य युवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते थे।
मौजूदा जरूरतों को देखते हुए दुग्ध और खेती से संबंधित कोई ट्रेड आईटीआई के पास नहीं था।
ऐसे में डीजीईटी ने वर्किंग कमेटी के सुझाव के आधार पर 14 इंजीनियरिंग और सात नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड शुरू करने का फैसला लिया है।
राज्यों में ये कोर्स शुरू करने से पहले बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर का बंदोबस्त करना होगा।
राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद के अनुसार नए ट्रेड शुरू करने का फैसला बहुत अच्छा है।
खेती और दुग्ध पर आधारित ट्रेड होने से स्टूडेंट्स के पास व्यवसाय करने के अवसर बढ़ेंगे।