काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 12वीं (आईएससी) के नतीजे शनिवार शाम घोषित कर दिए गए।
वहीं, 10वीं (आईसीएसई) के परिणाम 21 मई को दोपहर तीन बजे जारी होंगे। छात्र रिजल्ट की जानकारी इंटरनेट व एसएमएस से प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट प्राप्त करने के लिए 12वीं के छात्रों को ISC के साथ सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 नंबर एसएमएस भेजना होगा।
वेबसाइट से नतीजे प्राप्त करने के लिए छात्रों को www.cisce.org वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद ISC लिंक पर क्लिक करने के बाद यूनिक आईडी, जन्मतिथि या एलिजिबिलेटी नंबर लिखना होगा। यह जानकारी भरते ही रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। स्कूल काउंसिल के कैरियर पोर्टल पर जाकर नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।