अब आप बीएससी में योग साइंस की डिग्री भी ले सकते हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) सत्र 2014-15 से योग साइंस की डिग्री देगा।
इस कोर्स के जरिए उन लोगों को एक नई राह मिल गई है जो योग में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। इस कोर्स के शुरू होने से विद्यार्थियों नई दिशा मिलेगी और उनके पास करियर के विकल्प भी बढ़ जाएंगे।
अंग्रेजी माध्यम के 60 सीटों वाले इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। कुलपति प्रोफेसर अनूप बेनीवाल के मुताबिक, यह प्रोग्राम आयुष विभाग से मान्यता प्राप्त है।
इस तीन वर्षीय प्रोग्राम में छह सेमेस्टर होंगे, जिसमें छात्रों को योग के मूल ज्ञान, कौशल व तकनीक से रूबरू करवाया जाएगा।
सीबीएसई या अन्य बोर्ड की 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में पचास फीसदी अंकों संग उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।