आईपीयू ने एमटेक प्रोग्राम के इंजीनियरिंग फिजिक्स और नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सीट अलॉटमेंट के लिए पहली काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार कर लिया है। दोनों प्रोग्राम में काउंसलिंग 26 जुलाई से शुरू होगी।
इंजीनियरिंग फिजिक्स की काउंसलिंग के पहले दिन 26 जुलाई को गेट स्कोर के आधार पर चयनित छात्रों को पहुंचना होगा, जबकि 28 जुलाई को आईपीयू की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी।
इस सत्र दिल्ली जरनल में कुल 11 सीट, एससी वर्ग में 2, एसटी वर्ग में 1 तो डिफेंस वर्ग में एक सीट व अन्य राज्यों के जरनल वर्ग को तीन सीट मिली हैं।
वहीं, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी कोर्स में गेट स्कोर के आधार पर चयनित और आईपीयू की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को एक साथ सीट अलॉट की जाएगी।
इस सत्र दिल्ली जरनल वर्ग में कुल नौ सीट, एससी वर्ग में दो, एसटी में एक, डिफेंस वर्ग में एक तो अन्य राज्यों के जरनल वर्ग को महज दो ही सीट मिली हैं।