फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू तिथि घोषित, यहां लें जानकारी

Fri, 11 Sep 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में कंप्यूटर एप्लीकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए एक अक्तूबर को इंटरव्यू होंगे। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसचिव अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक, एक अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय में इंटरव्यू होंगे। इसके लिए वेबसाइट से डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म, इंडेक्स कार्ड और विभिन्न परीक्षाओं के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

ले आएं ये प्रमाण पत्र
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रमाण पत्र व मार्कशीट, नेट/पीएचडी/स्लेट प्रमाण पत्र, अधिमानी अर्हताओं के प्रमाण पत्र, एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी, विशेष योग्यता एवं अनुभव के साथ ही अगर अभ्यर्थी सरकारी सेवा में है तो अपने विभाग की एनओसी की मूल कॉपी भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन


इंटरव्यू से पहले शुल्क 100 रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए 60 रुपये) आयोग कार्यालय में नकद जमा कराने होंगे। इंटरव्यू के समय मोबाइल, कैमरा या अन्य इलैक्ट्रॉनिक सामान साथ लाना प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन


यहां से लें जानकारी : www.ukpsc.gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें