फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, अब स्कॉलरशिप दुगनी

Tue, 21 Oct 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) स्कॉलरशिप राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग(एनसीईआरटी) द्वारा इस संबंध में पत्र संबंधित शिक्षा विभागों को भेज दिया गया है। एनटीएसई स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने वाले विद्यार्थियों को अब प्रति माह 500 की जगह 1250 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


स्कॉलरशिप 11वीं और 12वीं क्लास में मिलेगी, लेकिन बीएससी और एमएससी स्तर पर स्कॉलरशिप की राशि प्रति महीने 2000 रुपये कर दी गई है। पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) नियमों के तहत पैसा मिलेगा। 

सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन(एसआईई) हर साल राज्य स्तर पर स्टेट लेवल नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन(एसएनटीएसई) का आयोजन करता है।

एसआईई डायरेक्टर डा.सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि एनटीएसई स्कॉलरशिप बेसिक साइंस को प्रमोट करने के लिए दी जाती है। बीएससी, एमएससी और फिर पीएचडी तक विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एनटीएसई की परीक्षा देने वाले करीब 3 हजार विद्यार्थियों में से हर साल चंडीगढ़ कोटे से 11 विद्यार्थियों का एनटीएसई स्कॉलरशिप के लिए चयन होता है।

बदला एग्जाम पैटर्न

स्टेट स्चर पर एनटीएसई कोआर्डिनेटर डा.सरिता श्रीधर ने बताया कि 2014 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों को अब अंग्रेजी के क्वालीफाई पेपर में कम से कम 40 अंक हासिल करने होंगे।

अंग्रेजी में पास होने पर ही अगले दो अनिवार्य पेपर चैक होंगे। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को शहर के विभिन्न स्कूलों में 4 एग्जाम सेंटर पर 1800 स्टूडेंट अपीयर होंगे।
 
आठवीं स्तर पर 85 स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप
एसआईई-32 आठवीं स्तर पर गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की खोज के लिए नेशनल मिनस-कम मेरिट स्कॉलरशिप(एनएमएमएस) स्कीम-2014-15 के लिए टेस्ट आयोजित करेगा।

इस स्कीम के तहत 85 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को हर महीने 500 रुपये स्कॉलरशिप दी जाएगी। 2 नवंबर को होने वाली परीक्षा में करीब एक हजार स्टूडेंट्स अपीयर होंगे।
विज्ञापन

पहली बार होगी नेशनल साइंस एग्जीबिशन

चंडीगढ़ में स्कूल स्तर पर पहली बार नेशनल साइंस एग्जीबिशन होगी। 11 से 17 नवंबर तक सेक्टर-10 लेयर वैली में देश भर से 200 स्टूडेंट्स और 200 टीचर्स साइंस एग्जीबिशन में हिस्सा लेंगे।

चंडीगढ़ के 24 विद्यार्थियों के मॉडल को नेशनल एग्जिबिशन के लिए चुना गया है। देश भर से साइंस की जानी मानी हस्तियां इस मौके पर स्कूली होनहारों को साइंस के प्रति जागरूक करेंगी। कल्चरल इवनिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

स्टेट लेवल पर एनटीएसई और एनएमएमएस स्कॉलरशिप एग्जाम 2 नवंबर को होगा। स्कॉलरशिप की राशि में इस साल से इजाफा किया गया है। शहर में पहली बार नेशनल साइंस एग्जीबिशन 11 नवंबर से होगी। ट्राइसिटी के युवाओं को देश भर के स्कूली बच्चों द्वारा तैयार मॉडल देखने का मौका मिलेगा।
डा.सुरेंद्र सिंह दहिया, डायरेक्टर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सेक्टर-32 चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें