शहर के बीएड कालेजों में संयुक्त दाखिले की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। शहर के बीएड कालेजों में संयुक्त दाखिले की जिम्मेदारी पंजाब यूनिवर्सिटी को दी गई है।
विद्यार्थी पीयू की ओर से बीएड दाखिले के लिए तैयार की गई वेबसाइट पर 8 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को एक हजार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को 500 रुपये फीस देनी होगी।