आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर साइंस शाखा के छात्र को एक कंपनी ने अमेरिका में एक करोड़ 80 लाख सालाना का वेतन पैकेज दिया है। यह पिछले साल मिले सबसे बड़े पैकेज के दोगुने से अधिक है।
अब तक 90 कंपनियां साक्षात्कार के लिए संस्थान पहुंच चुकी हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से छात्रों को प्लेसमेंट मिल रहा है। अनुमान है इस बार यह संस्थान नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा।
आईआईटी परिसर में सात दिनों से प्लेसमेंट प्रक्रिया चल रही है। इस अवधि में विभिन्न कंपनियों ने 402 छात्रों को चयनित किया है। गत वर्ष इतनी अवधि में चयनित छात्रों की संख्या 250 ही थी।
संस्थान के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया पिछले साल संस्थान के 1113 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।