फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा खोलेगी आईआईटी के द्वार

Tue, 28 Jan 2014 12:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले की राह देख रहे युवाओं के लिए बोर्ड परीक्षा एक अच्छा रास्ता हो सकता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बोर्ड परीक्षा की कारगर तैयारी से जेईई एडवांस की राह आसान हो जाती है। यह खुलासा हुआ है आईआईटी की ओर से जारी एक रिपोर्ट से।

रिपोर्ट के अनुसार गत वर्षों की तुलना में वर्ष 2013 में जेईई एडवांस का प्रश्नपत्र कुछ आसान था। निर्देश दिए गए थे कि पेपर में 30 प्रतिशत फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के ऐसे सवाल रखे जाएं, जो बोर्ड की तैयारी पर आधारित हों।

इस साल भी जेईई एडवांस का प्रश्न पत्र इसी फार्मूले पर तैयार किया जाएगा। यानी अगर छात्र ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी बढ़िया से कर ली तो निश्चित तौर पर उसे 30 प्रतिशत सवाल ऐसे मिल जाएंगे, जो कि बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होंगे। छात्र उन्हें आसानी से हल कर सकेगा।
विज्ञापन


दून से हुए 105 क्वालिफाई
वर्ष 2013 में देहरादून परीक्षा केंद्र पर 671 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा दी थी, जिनमें से 105 ने क्वालिफाई किया था। रुड़की केंद्र पर 668 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 92 क्वालिफाई हुए थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड से कुल 1362 अभ्यर्थियों में से 191 छात्रों को आईआईटी का टिकट मिला। उत्तराखंड के युवाओं के लिए आईआईटी में पासिंग प्रतिशत 0.92 रहा।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी और एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना निश्चित तौर पर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहतर होता है। बोर्ड की तैयारी से मतलब यह है कि छात्र अपने बोर्ड के सिलेबस को भलि-भांति पढ़ लें।
- मनु पंत, सीईओ, अचीवर्ज क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें